छोटे-छोटे किमती पौधे काट पहुंचायी क्षति

परवेज़ अख्तर/सिवान :

जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवा गांव में किमती छोटे-छोटे पौधे कर काट कर नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया हैं. गांव निवासी सत्यनारायण प्रसाद ने एक लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की है. जिसमें आरोप लगाया है कि अपने जमीन में वृक्षारोपर्ण योजना के अंतर्गत मनरेगा से दो सौ किमती पौधा लगाया गया था. जिसे गांव के पांच लोगों ने काट कर काफी नुकसान पहुचाया है. साथ ही चापाकल की हेड भी चोरी कर लिया है. इस मामले में समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नही किया गया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है.