परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन(सारण). पैक्स चुनाव के द्वितिय चरण में नामांकन के लिए सात पंचायतों से कुल नौ अध्यक्ष पद व 35 सदस्य पदों के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. जिसमें चैनपुर मुबारकपुर पंचायत से शिवनाथ सिंह, बखरी पंचायत से धीरेन्द्र यादव, भीखपुर पंचायत से सुनील कुमार सिंह एवं आशुतोष कुमार, रामपुर पंचायत से शिवजी यादव एवं हरेंद्र यादव, सिसवा कला पंचायत से अनिल कुमार सिंह रामगढ़ पंचायत से कमलेश नारायण सिंह, वही गंगपुर सिसवन से मुन्ना यादव अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया वही सदस्यों में बलराम यादव अनूप कुमार सिंह रामाशंकर साह सहीत कुल 35 लोगो ने भी अपना अपना पर्चा दाखिल किया. इस संदर्भ में बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया चार दिसंबर तक चलेगी. इधर नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा रही थी.
——————




Recent Comments