
तरैया/सारण।
प्रखंड के तरैया बाज़ार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित पुस्तकालय भवन में 20 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए 150 लोगों का सैम्पल शिविर लगाकर लिया गया था।जिनका जांच रिपोर्ट आने के बाद चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जिले से आए मेडिकल टीम ने ग्रामीणों एवं दुकानदारों का कोरोना सैम्पल जांच में 150 लोगों का सैम्पल लिया गया था।जिसमें से चार का रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।जिससे प्रखंड में कोरोना का चेन बढ़ते जा रहा है।जिसमें डेवढ़ी में एक, भागवातपुर में एक,भारतीय स्टेट बैंक में एक,लौवा में एक एवं तरैया में तीन सहित सात लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
वही भारतीय स्टेट बैंक के बैंक कर्मी के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सोमवार को बैंक बन्द था।सोमवार को ही बैंक परिसर को सेनेटाइजर किया जा रहा है।वही भागवातपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाले 150 लोगों का जिले से आए मेडिकल टीम द्वारा कोरोना सैम्पल जांच के लिए लिया गया।




Recent Comments