उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ हीं लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत का समापन
पानापुर(सारण)बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत का समापन हो गया । गंडक नदी के किनारे स्थित कोंध मथुराधाम ,रामपुररुद्र ,सारंगपुर ,बसहिया ,भोरहाॅ ,रामदासपुर पोखरा, महम्मदपुर,पोखरा आदि छठ घाटों पर हजारो छठ व्रतियों ने मंगलवार को अस्ताचलगामी एवं बुधवार को उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य प्रदान किया । तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। छठ व्रत के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए मथुराधाम घाट पर एसडीआरएफ की तैनाती की गई थी। इसके आलावे बीडीओ मो सज्जाद ,सीओ बीरेन्द्र मोहन और थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो विभिन्न घाटो का निरीक्षण करते रहे ।