
श्री कृष्ण वीर सेना तथा यदुवंशी सेना के द्वारा निकाली गई श्रीकृष्ण-शोभायात्रा
#संजय विजित्वर (हाजीपुर)-श्री कृष्ण वीर सेना तथा यदुवंशी सेना के द्वारा निकाली गई श्रीकृष्ण-शोभायात्रा। स्थानीय श्रीकृष्ण वीर सेना के नगर अध्यक्ष कल्लू राय के नेतृत्व में आज भव्य शोभायात्रा घुड़दौड़ पोखर से निकाली गई जिसमें घोड़े,साज-बाज तथा दो रथ पर छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियां राधा-कृष्ण के वेष धारण किए हुए थे ।

इस शोभायात्रा में सैकड़ों युवा माथे में पीला पगड़ी लगाये हाथ में पीला झंडा लिए श्रीकृष्ण वीर सेना तथा जय श्रीकृष्ण का नारा लगा रहे थे।यह शोभायात्रा घुड़दौड़ पोखर से नगर भ्रमण करते हुए रामभद्र स्थित रामचौडा़ में समाप्त होगी।इस शोभायात्रा को स्थानीय नागरिक सड़क के दोनों छोड़ पर उत्सुक निगाहों से देख रहे थे । बता दें कि श्री कृष्ण वीर सेना द्वारा सात दिनों तक श्रीभागवत पुराण का पाठ का आयोजन भी किया गया है जिसके शुभारंभ के लिए दो दिन पूर्व युवती तथा महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी ।वहीं दूसरी ओर यदुवंशी सेना के द्वारा भी विराट शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी ।इस शोभायात्रा में भी घोड़े,साज -बाज तथा रथ पर राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई।साथ ही मनरिया की टोली भी थी जो ढोलक,झाल के साथ गीत गाते,झूमते दिखाई पड़े।इस शोभायात्रा में घोड़े का करतब भी देखने को मिला।इस शोभायात्रा में भी सैकड़ों की संख्या में युवा पीला पट्टी माथे में लगाये हुए तथा पीला झंडा हाथों में लिए यदुवंशी सेना का नारा लगाते दिखाई पड़े जिसको शहर के लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर देख रहे थे।लगता है पूरा शहर आज कृष्णमयी -भाव से ओत-प्रोत दिखाई पड़ रहा है ।




Recent Comments