दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शराब व दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार
मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में छापेमारी कर शराब व दहेज उत्पीड़न के पुराने अलग-अलग दो मामले में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्री राम सिंह ने बताया कि शराब के पुराने कांड में पिपरा निवासी सरस्वती देवी तथा दहेज उत्पीड़न के मामले में वहीं के नारायण माझी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुट गई है।