
छपरा। शनिवार को छात्र जदयू जयप्रकाश विश्वविद्यालय के इकाई के द्वारा चल रहे अनशन के तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रशांत बजरंगी कि तबीयत में गिरावट की स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अपने निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर छात्र आंदोलनरत है। छात्रों ने बताया कि हम सभी नीतीश कुमार के सिपाही हैं भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब राजभवन और कुलाधिपति को भी छात्रहित और उनके परिवार और भविष्य की चिंता करनी चाहिए और इससे राजभवन की गरिमा को धूमिल होने से बचाने की जरूरत है ,मांगे पूरा नहीं हो जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर प्रमुख रूप से युवा जदयू के मुख्य प्रवक्ता परमजीत सिंह कुशवाहा, विश्वविद्यालय महासचिव रंजन कुमार मिश्रा, विजय प्रताप तोमर, विश्वविद्यालय प्रवक्ता सोनू प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय सचिव रजनीश पटेल छात्र नेता राजेश कुमार पांडे,सौरभ कुमार,भोलू कुमार सिंह, दीपक, मणिकांत, गोलू इत्यादि समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। वहीं स्थानीय स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने वाले बहुत से लोग अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना नैतिक समर्थन भी दे रहे हैं। प्रमुख रूप से राजीव कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह,उपेंद्र राय, अंकित कुमार सिंह समेत बहुत से लोग पहुंचे और बहुत जगहों से छात्र-छात्राओं और आम जनमानस का सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से समर्थन प्राप्त हो रहा है।




Recent Comments