
सारण/मढ़ौरा। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अगहरा पंचायत में बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल सहित अन्य पंचायती पदाधिकारियों के पंचायत में हुए कार्यो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के सभी वार्डो में नल का जल और नली गली पक्कीकरण योजना , एव अन्य सभी कार्यो का भी जायजा लिया। इस दौरान जांच टीम में उनके साथ जेएसएस विनोद कुमार, जीपीएस मनोज कुमार,पंचायत सचिव मदन राम, जेई विकास कुमार, जुनैद आलम, सहित अन्य लोगो शामिल थे। जांच के दौरान बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि पंचायत में हुए विकास कार्यो की जांच की जा रही है, साथ ही महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी के मिले इसके लिये जांच की जा रही है। और कही कोई दिक्कत है तो उसे जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया जा रहा है।
-/-




Recent Comments