
अमनौर(सारण)।सीएचसी में पदास्थापित दंत चिकित्सक ड्यूटी से गायब रहने पर इलाज कराने आये लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया. शनिवार को बिहार प्रगतिशील युवा संगठन के कार्यकर्ता मनीष विशाल अपने दांत का उपचार कराने सीएचसी में पहुंचे तो वहां कोई चिकित्सक नहीं पाये . दंत चिकित्सक डॉ.रामाकांत सिन्हा ड्यूटी से नदारत थे. जिसके सूचना के बाद संगठन के अन्य सदस्य वहां पहुंच हंगामा शुरू कर दिया. वहीं इसकी शिकायत सिविल सर्जन,छपरा को फोन कर किया. जिसके कुछ देर बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवेन्दु कुमार तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टीके सिंह मौके पर पहुंच नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. तथा वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ड्यूटी से गायब चिकित्सक से स्पष्टीकरण की मांग करने की बात कही . बिहार प्रगतिशील युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य व्यवस्था मे गड़बड़ी व पदस्थापित डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिलती है तो संगठन इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करने पर बाध्य होगा. आमलोगों की हमेशा शिकायत रहती है कि पदस्थापित चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं रहते. इस मौके पर मुख्य रूप से बिहार प्रगतिशील युवा संगठन के सक्रिय सदस्य व बीडीसी मुन्ना चौहान, बीडीसी प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, गौरव कुमार सिंह आदि सदस्य शामिल थे. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सीएचसी में मेरे आलावा मात्र तीन चिकित्सक ही कार्यरत हैं. चिकित्सको की कमी है जिसके बारे मे स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह से किया गया है. वहीं विभाग को भी सूचित किया गया है.




Recent Comments