गुठनी: छात्र छात्राओं के बीच शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित

सिवान।गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सह आदर्श मध्य विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद राजेश गुप्ता ने किया। संवाद कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अरुण कुमार गुप्ता द्वारा सयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ववलित कर किया गया। वही मंच संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में स्कूल में शिक्षण कार्यों को रोचक बनाने पर चर्चा किया गया। इसमें बताना होगा कि कितने शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और उनके क्या सुझाव हैं। इसके अलावा स्कूल शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना स्मार्ट क्लास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया. इसके अलावा विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी अभिभावकों से सुझाव लिया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरस्वती बंदना, स्वागत गीत, बिहार गीत की प्रस्तुति किया गया. इस मौके वार्ड पार्षद विनोद कुमार, निर्भय शुक्ला, जावेद अख्तर, रश्मि पाण्डेय, रिंकू सिंह, अजय गुप्ता समेत विद्यालय के छात्र – छात्रायें, शिक्षकगण और अभिभावक मौजूद थे।