अभय कुमार की रिपोर्ट

चनपटिया :- प्रखंड के कुड़वा मठिया पंचायत के बुनियादी विद्यालय बिसुनपुर वृत में मनरेगा योजना से 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चहारदीवारी का शिलान्यास पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुंवर व मनरेगा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायत का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। वही मनरेगा पीओ ने कहा कि विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण के साथ ही बृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा। मौके पर अनिल कुंवर,पीओ जितेन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता अजहर परवेज,जे ई राजकिशोर कुमार, पीआरएस प्रकाश कुमार, राजेश कुमार, रामबाबू सिंह, अनिल यादव,कुशाक कुमार कुणाल समेत कई लोग मौजूद थे।