
छपरा। सदर प्रखंड में सहायक अंचलाधिकारी सह राजस्व अधिकारी के पद पर तेज तर्रार युवा अधिकारी के रूप में आकाश कुमार रौनियार जो की मूल निवासी बिहार के पुर्वी चंपारण से है उन्होंने आज सारण जिलाधिकारी के कार्यालय में अपना योगदान दिया है। नवनियुक्त सहायक अंचलाधिकारी बने आकाश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सारण जिला का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां काम करने का अवसर मिला है ये हमारे लिए भी गौरव की बात है। सदर प्रखंड कार्यालय में जो भी जान समस्याएं है खासकर जमीन संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा संबंधी मामले, प्रमाण पत्र के लिए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कराने का सफल प्रयास किया जायेगा।
वही बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से अनुपालन के लिए जो भी जरूरी कदम होगा उसका शत प्रतिशत अनुपालन किया जायेगा। यही नही प्रखंड कार्यालय के साथ साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में भी जो समस्याएं लंबित है इसके लिए दोषियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
अंत में उन्होंने ने कहा की आने वाला नया साल सभी के लिए आनंददायक सफलता वाला हो इसके लिए सदर प्रखंड सहित सारण जिले वासियों को अपनी शुभकामना दी है।




Recent Comments