छपरा।लोक नायक जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग कालेज के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने सोमवार को कालेज के प्रशासनिक भवन के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. छात्र कथित तौर पर परीक्षा नियंत्रक मो जफर अयूब अंसारी के द्बारा अभद्र भाषा के प्रयोग से नाराज थे. उनका आरोप था कि नेट का कनेक्शन काट दिया गया. आए दिन नशा सेवन के नाम पर उनकी जांच कर अपमानित किया जाता है. इसका विरोध करने पर परीक्षा में कम मार्क्स देने की धमकी दी जाती है. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना देकर जम कर नारेबाजी की. उन्होने प्राचार्य को आवेदन देकर परीक्षा नियंत्रक से माफी मांगने, उनका स्थानांतरण करने और स्टूडेंट सेल का गठन करने की मांग की. वहीं कंट्रोल ने देर रात तक वॉलीबॉल खेलने के दौरान हंगामा से अध्यन कर रहे छात्रों की बाधित होने की शिकायत पर कालेज प्रशासन द्बारा खेल बंद करा कर हंगामा को रोकने और नए छात्र-छात्राओं के रैगिंग को रोकने पर सीनियर छात्रों के द्बारा प्रदर्शन और विरोध की बात कही. इस संबंध में प्राचार्य डॉ रामसागर सिंह के अनुसार छात्रों को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. प्रदर्शनकारी छात्रों में मुख्य रूप से विशाल कुमार राय, राजू कुमार, मो. सरफराज, अमरदीप कुमार, आदित्य राज, विशाल गौरव, ऋषभ कुमार आदि समेत दर्जनों छात्र शामिल थे.