समस्तीपुर : तहखाने से किया शराब बरामद

##न्यूज़ इनपुट: केशव बाबू
कल्याणपुर
कल्याणपुर थाना के मुक्तापुर में एक सूने घर से पुलिस ने भारी मात्रा में केन बीयर बरामद की। बरामद बीयर मकान में बनाये गये तहखाने में छिपा कर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर थाने की पुलिस ने सूनी पड़ी मकान में छापेमारी की जहां तलाशी के क्रम में पहले तो कुछ नहीं मिला लेकिन बाद में तहखाने का पता चला। बताया गया है कि जहां तहखाना बनाया गया था वहां चौकी रखी हुई थी। जिसे हटाकर जब सीमेंट से बने आयताकार चबूतरे को हटाया गया।तब तहखाने का पता चला। तहखाने से 688 केन बीयर बरामद की गई । इस मामले में मकान में पुलिस ने इससे पहले भी कई बार छापेमारी की थी।लेकिन हर बार तलाशी के बाद खाली हाथ लौट आती थी। तहखाने से शराब बरामदगी के बाद पुलिस मकान मालिक के बारे में जानकारी लेने की प्रयास कर रही है।




Recent Comments