बेतिया – बगहा:– बिहार युवा जनकल्याण के अध्यक्ष एम कुमार ने शोकाकुल परिवार के घावों पर लगाया मरहम हर सम्भव मदद मुहैया कराने का किया वादा 

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:- चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा गांव में रामविलाश भर के 14 वर्षीय पुत्री की हुई हत्याकांड सबके दिलों को झकझोर कर रख दिया है ।रामविलाश का परिवार ही नही पूरा क्षेत्र सदमे में है ।शोकाकुल परिवार से  बुधवार को पीड़ित परिवार की सुधी लेने के लिये बिहार युवा जनकल्याण के अध्यक्ष व समाज सेवी एम कुमार  ने अपने विश्वसनीय संदेशवाहक बिहार युवा जनकल्याण के सचिव व्यास तिवारी को भेजा। जो सदमे के दौर से गुजरते परिवार के मुखिया रामबिलास भर तथा उनकी पत्नी से मिल कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।  दुरभाष के माध्यम से स्वंय यम कुमार ने रामबिलास भर से दिल खोलकर  बात किये। उन्होंने शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।  पीड़ित परिवार को एम कुमार ने अपना मोबाइल नंबर नोट कराया और किसी प्रकार की बाधा या कानूनी गतिरोध खड़ी होने पर सम्पर्क करने को कहा।