
तरैया(सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में राज्य चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में सोमवार को डुमरी व तरैया पंचायत के मुखिया,सरपंच,वार्ड व पंच सदस्यों को पर्यवेक्षक अपर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा नलिन प्रताप राणा की देख रेख में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।डुमरी पंचायत के मुखिया कमल देवी व सरपंच इंदु देवी ने शपथ ग्रहण किया।वहीं पंचायत में उपमुखिया पद पर पूनम देवी एवं उपसरपंच पद पर आरती देवी ने शपथ ग्रहण किए।तरैया पंचायत से सुशीला कुमारी मुखिया पद पर एवं सरपंच पद पर राधिका देवी ने शपथ ग्रहण किया।उपमुखिया पद के लिए विक्की देवी व उपसरपंच पद पर सुनीता देवी ने शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह विक्कू,तरैया मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र राम,सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार,शिक्षक संजीव कुमार सिंह,हिमांशु कुमार, राजकिशोर वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments