
वाराणसी ,28 अप्रैल, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अन्तर्गत खलारी स्टेशन पर 18611/18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस का 28 अप्रैल,2023 से छः माह हेतु प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस 28 अप्रैल,2023 से खलारी स्टेशन पर 23.45 बजे पहुंचकर 23.47 बजे छूटेगी । इसी प्रकार वापसी यात्रा में 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 28 अप्रैल,2023 से खलारी स्टेशन पर 23.43 बजे पहुंचकर 23.45 बजे छूटेगी ।
इनपुटहअशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments