छपरा नगर निगम महापौर राखी गुप्ता की गई कुर्सी, तीन संतान मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने सुनाया फैसला, हलफनामे में संतान छुपाने का है मामला।

छपरा नगर निगम महापौर राखी गुप्ता की गई कुर्सी, तीन संतान मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने सुनाया फैसला

छपरा। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले की जानकारी लोगों तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि पूर्व मेयर सुनीता कुमारी ने 2022 में निर्वाचित मेयर राखी गुप्ता के खिलाफ तीन संतान होने के प्रमाण के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी सुनवाई के बाद निर्वाचन आयोग का फैसला आया है। बताया जा रहा है कि राखी गुप्ता ने नामांकन में दो ही बच्चे की सूचना दर्ज कराया था, जबकि शिकायत कर्ता ने आयोग को तीन बच्चे होने के प्रामाणिक जानकारी दी।