
इंटर के परीक्षार्थी की गला रेत हत्या, शव बरामद होने से फैली सनसनी
छपरा : सोमवार को मांझी थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में इंटर के परीक्षार्थी की रविवार की रात गला रेत कर हत्या की ख़बर फैलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर पुलिस ने सब्जी के खेत से शव को बरामद किया। मृतक स्व बुटन चौधरी का पुत्र धीरेन्द्र चौधरी बताया जा रहा हैं। युवक रात में ही घर से निकला हुआ था । जिसकों लेकर परिजन तलाश में जुटे थे। सुबह शव मिलने की ख़बर से परिजनों में शोक व्याप्त हो गयीं। हत्या का कारण पुलिस पता लगाने में जुटी हैं। हलांकि मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर लोगों द्वारा बताया जा रहा है। गुस्साए लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुटी है।




Recent Comments