पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया : जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना से बचने को लेकर तेजी से अंधविश्वास फैल रहा है. इसका कारण व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जा रहे एक मैसेज से जोड़कर देखा जा रहा है .मैसेज में यह बताया जा रहा है कि यदि महिलाएं बिना जूते खेत में पूजा करें और लड्डू चढ़ाए तो कोरोना वायरस भाग जायेगा. मैसेज में कोरोना वायरस को देवी का अवतार बताया गया है. जो कुपित होकर लोगों की जान ले रही है. इस क्रम में खेतों में अधिक भीड़ जुट रही है जो सोशल डिस्टेंसिंग के खिलाफ है और इससे इस बीमारी के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. सरकार एवं प्रशासन को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है.





Recent Comments