बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए जहानाबाद के एएसपी पंकज कुमार

पटना : जहानाबाद के एएसपी पंकज कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी बहादुरी और वीरता के लिए पटना में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया है।
मुख्यमंत्री ने पटना के बीएमपी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंकज कुमार को यह सम्मान प्रदान किया।
यह पुरस्कार 28 मार्च 2008 को बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा मलह टोली में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान उनकी बहादुरी को देखते हुए दिया गया है.
इस मुठभेड़ में तत्कालीन एसपी अमित लोढ़ा,सदर डीएसपी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक रामदुलार प्रसाद सिंह शामिल थे.
मुठभेड़ में 12 नक्सली गिरफ्तार हुए थे और पुलिस रायफल सहित 4 रेगुलर रायफल,एक पिस्टल , 92 राउंड गोली और डिटोनेटर बरामद किए गए थे. इस मुठभेड़ में पंकज कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी और पहली बार बेगूसराय में दो महिला नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया था जिनके बारे में बाद में पता चला था वह हार्डकोर नक्सली थी और उनके कई अन्य राज्यों से भी संबंध थे।




Recent Comments