झौवा स्लुईस गेट खोलवाने के लिए मुखिया संध ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड अन्तर्गत झौवा गाँव के पास स्थित स्लुईस गेट को खोलवाने के लिए मुखिया संध ने जिलाधिकारी के पास एक आवेदन दिया है ।
आवेदन मे जिलाधिकारी से माँग की गयी है कि झौवा स्लुईस गेट के माध्यम से गंगा नदी का पानी चवँर तक जाता है जिससे दस पंचायत के लगभग दस हजार एकड़ खेतों तक पानी पहुँचता है जिसके कारण रबी फसल की बुआई हो पाती है । अगर स्लुईस गेट को नही खोला गया तो सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी एवं हजारों एकड़ खेतों मे रबी की फसल की बुआई नही हो पाएगी ।
पिछले सप्ताह गरखा अंचलाधिकारी के अनुशंसा पर गेट को खोलवाया गया था लेकिन जल्द ही फिर बन्द कर दिया गया ।
इस स्लुईस गेट के माध्यम से नराँव , कोठिया , मौजमपुर , पचपटिया , मीरपुर जुअरा , कुदरबाधा , रामपुर सहित दस पंचायत के किसानों के खेतों तक पानी पहुँचती है जो खरिफ फसल के साथ साथ रबी फसल कि बुआई के लिए आवश्यक है ।
इस संबंध मे आवेदन देने वाले मौजमपुर पंचायत के मुखिया धनन्जय सिंह , नराँव पंचायत के मुखिया रामपुजन सिंह एवं कोठिया पंचायत के मुखिया मुनिया देवी ने अपने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से जिलाधिकारी से जल्द से जल्द स्लुईस गेट को खुलवाने की गुहार लगायी है ।




Recent Comments