
सचिन रमेश ट्राफी T-20 टूर्नामेंट मैच के उद्घाटन मैच में जगदीशपुर को हरा बहुआरा पट्टी विजयी
ロ मैच का उद्घाटन विधायक जितेन्द्र कुमार राय व पूर्व सभापति सलीम परवेज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।
मढौरा(सारण) : प्रखंड के बहुआरा पट्टी ब्रह्म स्थान के खेल मैदान हुए सचिन रमेश ट्राफी T-20 टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन उपसभापति सलीम परवेज एव स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय ने फीता काटकर किया। जगदीशपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुआरा पट्टी की टीम ने 19 .1 गेंद में 158 रन बनाये वही जबाबी पारी खेलते हुए जगदीश पुर की टीम 19 ओवर में 144 रनों पर ऑल आउट हो गई। 14 रनों से जीत हुई रोमांचित मैच को देखने के लिये क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्रो से हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। वही इस मैच में पेप्सी हेड यूनिट के फनीस जी एव सुमित सिह द्वारा छक्का लगाओ पेप्सी पाओ के माध्यम से सभी छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों को पेप्सी प्रदान किया। भीड़ को देखते हुए मैच ग्राउंड में एक तरफ जहां दर्शकों को लुभाने के लिये मनोरंजन की व्यवस्था थी तो दूसरी तरफ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम के कप्तान जीतू सिह को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्राफी प्रदान किया। इस दौरान खैरा थनाध्यक्ष अरविन्द कुमार, मिथलेश राय मुखिया ललित राय,कमरुजमा, रामविधा सिह, पंकज के साथ ही हिंदी अंग्रेजी में कॉमेंट्री युवा शैलेश सिह एव अमरजीत कुमार गुप्ता ने किया।
साभार : विपिन कुमार मिश्रा , दैनिक जागरण , मढौरा , सारण




Recent Comments