
मांझी (सारण) : प्रखंड के सलेमपुर में रविवार को 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम यज्ञ हवन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। शिक्षक लालबाबू सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित अनुष्ठान में छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन अष्टयाम के यजमान के रूप में बैठे थे।अष्टयाम यज्ञ की पूर्णाहुति आचार्यों के वैदिक मन्त्रोच्चारण से किया गया।इस दौरान स्थानीय गायक मण्डलियों द्वारा आकर्षक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई ।इस अवसर पर भंडारे का भी आयोज किया गया।अष्टयाम में पूर्व जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह समाज पूर्व मुखिया मन्टू सिंह प्रो सुरेश्वर सिंह महंत प्रेम दास तथा ई चन्द्रमोहन मिश्रा सहित अनेक गणमान्य हुए शामिल।




Recent Comments