छपरा के पत्रकार को पटना शहर के पत्रकार नगर स्थित मकान को खाली नहीं करने पर बुरे अंजाम की मिली धमकी

छपरा : स्थानीय शहर में PNI न्यूज एजेंसी में कार्यरत पत्रकार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा निवासी स्व. प्रो. रेणु रंजन सिंह के पुत्र प्रभाष रंजन को पटना के पत्रकार नगर स्थित मकान नहीं खाली करने पर बुरे अंजाम की धमकी मिली हैं। जिससे पत्रकार के पूरे परिवार में दहशत का महौल हैं।

इसको लेकर पत्रकार प्रभाष रंजन ने पटना के पत्रकार नगर थाना में लिखित शिकायत कर आवश्यक कारवाई की मांग की हैं।पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को बताया की बुधवार को पत्रकार नगर स्थित मकान पर चार पहिया वाहन से तीन लोग आयें थे। जो घर पर रह रहे परिवार के सदस्यों को मकान खाली करने को कहा साथ ही मुझे भी मोबाइल फोन पर मकान नहीं खाली करने पर बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दिया।जबकी पत्रकार प्रभाष रंजन का कहना हैं की ये मकान मेरे दादा ज़ी स्व. विश्वनाथ सिंह के नाम हैं। जो कई नामी गिरामी अखबारों के संपादक रहे थे।




Recent Comments