शराब के नशे में रिटायर एएसआई गिरफ्तार
दिघवारा(सारण) : थाना क्षेत्र के निजामचक निवासी व रिटायर एएसआई राजेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.जानकारी के मुताबिक उक्त रिटायर एएसआई के परिजन ने ही नशे में निरंतर धुत होने की शिकायत एक्साइज कंट्रोल को दी थी, जिसके बाद दिघवारा पुलिस को मिले आदेश के बाद उक्त कार्रवाई की गयी।थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि उक्त एएसआई को जाँच के लिए सोनपुर भेजा गया जहाँ उसके नशे में होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.




Recent Comments