जन कल्याण के लिए गंगोत्री गोमुख से बाबा धाम की यात्रा पर निकले भक्त लकी मिश्रा छः माह में पहुँचे तरैया
तरैया(सारण):27.07.2018।
जन कल्याण के लिए गंगोत्री गोमुख से बाबा धाम की यात्रा पर निकले भक्त लक्की मिश्रा आज तरैया पहुँचे।जिनके दर्शन और चिकित्सकीय सेवा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।लक्की मिश्रा भागलपुर जिला के जगदीशपुर थाना के तबेपुर गाँव के है।जो 01जनवरी 2018 से गंगोत्री गोमुख से बाबाधाम जन कल्याण के लिये निकले है।गुरुवार को मसरख प्रमोद सिंह के घर पर विश्राम करने के बाद आनंद बिहार लाईन होटल गलिमा पुर में विश्राम के लिए ठहरे हुए है।जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बहुत से श्रद्धालुओ ने दान और चिकित्सा व्यवस्था कराया। जिसमें मुख्य रुप से विनोद तिवारी, बिजेंद्र कुमार सिंह, सुकेश्वर कुमार सिंह,सुदेश्वर कुमार सिंह आदि थे।