एकमा:- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत, गाँव जैसे फुचटी कला, केशरी, कटेया, नगर बाजार,मानिकपुर, तवकली, लगुनी, मे लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुरुआत शुक्रवार से हो गया है| आज यानी छठ पर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण कर वर्तियो ने 36 घण्टे का निर्जला व्रत शुरू किया। आज के दिन व्रती सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखते हैं. उसके बाद शाम की पूजा करके प्रसाद ग्रहण करते हैं. फिर पूरे परिवार के सदस्य उस प्रसाद को खाते हैं. खरना के दिन उपवास रखकर तन और मन को शुद्ध और मजबूत बनाया जाता है, ताकि अगले 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जा सके| 36 घंटे तक निर्जला उपवास के कारण यह व्रत कठिन व्रतों में से एक है।