सारण :चोरी का आरोपी गिरफ्तार,  चोरी का समान भी बरामद 
बनियापुर (सारण) 
थाना क्षेत्र के पुछरी से पिछले दिनों चोरी हुई ट्रेक्टर ट्रोली सहित चोरी के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान गैरा थाना क्षेत्र के हथिशार गांव के मुस्तफा मिया के रूप में की गई है। जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुछरी बजार से अवध बिहारी चतुर्वेदी की ट्रेक्टर ट्राली की चोरी पिछले 28 दिसंबर को हुई थी। जिसमें पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर थाना पुलिस ने यूपी के बक्सर जिला से ट्रेक्टर की ट्रोली को बरामद कर लिया है। जहां चोरों द्वारा गाड़ी बिक्री की गई थी। वहां से पुलिस ने छापामारी कर चोर सहित चोरी के समान को बरामद कर लिया है। तथा गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेज जाएगा। जिसके संबंध में थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि चोरी के समान सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेज जाएगा।