बेतिया – गौनाहा:– *थाना के समीप ओवर लोड गन्ने लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा आवागमन ठप*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना से उतर महज बीस से पच्चीस मिटर के दुरी पर डबल सेट गन्ना लदा ओवर लोड ट्रेलर ट्रैक्टर पलट गया । जिसके कारण आवागमन पुरी तरह से बंद हो गया है । लोग मजबूर हो कर बरात की गाडी रास्ते बदल अपने गंतव्य स्थान तक गया ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भवानिपुर केंद्र से लोड कर के चली डबल सेट ट्रॉली स्थानीय थाना से सटे टुटी पुलिया के डायवर्शन पार करते वक्त पलट गया । ट्रॉली के पलटने के कारण आवागमन पुरी तरह से बंद हो गया ।
आये दिन डबल सेट गन्ना लोड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से लोग काफी परेशान हो नराज दिख रहे है ।
विभाग के आदेश के बावजूद भी आदेश का उल्लंघन करते हुऐ किसान व चीनी मिल नरकटियागंज व हरिनगर के द्वारा लगातार डबल सेट टेलर पर गन्ना लोड कर मिल गेट पहुंचाया जा रहा हैं ।
जिसके कारण कही न कही गन्ने लदी टेलर ट्रॉली पलटने की घटना आये दिन सुनने को व देखने को मिल रहा हैं । लेकिन स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है ।
प्रखंड क्षेत्र से हरीनगर व नरकटिया गंज चीनी मील के द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र भवानिपुर, जमुनियाँ, गौनाहा, बेलवा, मंडीहा, सीट्ठी, बेलसंडी, शेरपुर आदि वही हरिनगर चीनी मील के पकड़ी,भुस्की आदि जगहो से गन्ना खरीद कर डबल सेट ट्रैक्टर ट्रॉली से धुलाई किया जाता है ।




Recent Comments