सारण / सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के बरियार चक गंगा घाट पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक साइकिल पर एक बड़ा ट्यूब में तीन बोरा देसी शराब लादकर राघोपुर डुमरी गांव की ओर जा रहा है पुलिस ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए बरियार चक गंगा घाट पहुंची इसी बीच पुलिस पर नजर पड़ते ही पकड़े जाने के डर से शराब लदी साइकिल को पीछे से धकेल रहे शराब तस्कर राघोपुर डुमरी गांव निवासी स्व0 अजय सिंह के पुत्र मनोज सिंह उर्फ लुल्ला भागने में सफल रहा लेकिन साइकिल लुढ़का रहा दूसरे तस्कर को पुलिस ने साइकिल सहित 255 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा पूछताछ में शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर ने बताया कि यह शराब राघोपुर डुमरी, थाना नयागांव निवासी मनोज सिंह उर्फ लुल्ला का है उसके कहने पर मैं शराब पहुंचाने का काम करता हूँ जिसके बदले में मुझे पैसा मिलता है।गिरफ्तार युवक की पहचान लखन राय के पुत्र उमेश कुमार,साकिन बरियार चक, थाना नयागांव, जिला सारण के रूप में किया गया है उसके साथ ही पुलिस ने शराब तस्कर मनोज सिंह पर भी मधनिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया ।