
मढ़ौरा ।
प्रखंड में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर आरओ सह बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रखंड के डीलरों के साथ एक बैठक की । बैठकमें सीओ रविशंकर पाण्डेय, एम ओ विकास प्रकाश भी उपस्थित रहे । बैठक में बीडीओ ने कहा कि जविप्र डीलर सरकारी सिस्टम का ही अंग है, उन्हें चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों से सामान्य दूरी बनाकर रखनी है । उन्हे पंचायत चुनाव में भाग ले रहे किसी भी पद के अभ्यर्थी के योजना का हिस्सा नहीं बनना है । यही नहीं बीडीओ ने डीलर को यह जिम्मा भी दिया की वे पंचायत में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर भी नजर रखेगे । कही कोई मामला हो तो वह इसकी तत्काल सूचना व साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे, ताकि विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके । बीडीओ ने एक बार फिर दोहराया की पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा । कहीं भी इसके उल्लंघन कला मामला दिखता है तो प्रशासन त्वरित और मुखर होकर कार्रवाई करेगी ।




Recent Comments