इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के रामपुर अटौली पंचायत के महुली गांव में ठंड से दो लोगों की मृत्यु हो गई ।44 बर्षीय बजरंग तिवारी तथा 56 बर्षीय गोधन मांझी की मृत्यु शनिवार को ठंड लगने से हो गई ।बजरंग तिवारी अपने घर मे सोये थे तभी ठंढ से काँपने लगे । ग्रमीणों द्वारा डॉक्टर को बुलाया गया ।लेकिन डॉक्टर के आने से पहले उनकी मृत्यु हो गई ।वही गोधन मांझी खेत देखने गए थे जहां ठंढ लगने से गिर पड़े ।लोगों द्वारा उन्हें डॉक्टर के पास ले जय गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।गाँव मे हुई दो दो मौत से मातम पसरा हुआ है ।स्थानीय मुखिया धनन्जय पांडे ने मृतक बजरंग तिवारी के परिजन को आर्थिक सहायता की ।पीड़ित परिवार को सांत्वना देने कुमार शिवम उर्फ गुड्डू सिन्हा, पूर्ब न मुखिया अच्छेलाल राय,तहसील शर्मा, पूर्ब बिधायक के प्रतिनिधि पंकज सिंह, अनिल तिवारी, ऊधो तिवारी, पप्पू सिंह,तारकेश्वर मिश्रा ,हरेराम महतो सहित दर्जनों ग्रामीण पहुचे थे ।