◆ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसक यक्षर्मियों ने मतदान केंद्र व गांव का दौरा किया

तरैया, सारण। पांचवे चरण में 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरफ मुस्तैदी के साथ खड़ा है। मतदान पूर्व तरैया के नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री में सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ एक बैठक की। जिसमें बताया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने सेंटर पर सशक्त एवं इमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निवारण करना है। आगे उन्होंने बताया कि सभी पुलिसकर्मी अपने अपने बूथ पर वोटिंग के समय विशेष ध्यान रखें। सेंटर के अंदर कोई भी मतदाता मोबाइल लेकर अंदर प्रवेश ना करें इस पर विशेष निगरानी रखना है। उसके साथ उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के दौरान सभी पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर निकलेंगे। और अपने कर्तव्य का निवारण शांति पूर्वक एवं सही ढंग से करेंगे। मौके पर सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार, मढौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह, मसरख थानाध्यक्ष राजेश कुमार, इसुआपुर थाना अध्यक्ष, भेल्दी थाना अध्यक्ष, एवं जिला पुलिस बल समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।