चित्तौर के 250 नौजवान कर रहे देश की रक्षा
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर( सिवान) : प्रखंड के चित्तौर गांव के काली मंदिर प्रांगण में शनिवार की देर संध्या मां दुर्गा का पट्ट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां की पूजा अर्चना करने को ले देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। वाराणसी से पधारे आचार्य विकेश पांडेय द्वारा पूजा कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस गांव में 1999 से मां की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मां की कृपा से इस गांव के करीब 250 लोग देश के विभिन्न जगहों पर सेना में भर्ती हैं और देश की रक्षा करते आ रहे हैं।




Recent Comments