चार दिवसीय प्रखण्ड के नरवन में आयोजित मशरूम से सम्बंधित प्रशिक्षण का हुआ समापन
मांझी (सारण) ‘रबदे इन्सान अग्रोटेक’ द्वारा चार दिवसीय प्रखण्ड के नरवन में आयोजित मशरूम से सम्बंधित प्रशिक्षण गुरुवार समाप्त हो गया । इस प्रशिक्षण में मशरूम के उत्पादन से लेकर इसके व्यंजन बनाने इसके रख रखाव आदि सभी प्रकार से पेशिक्षित किया गया। इस ट्रेनिंग का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण ,आत्मा,सिवान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया ।तकनीकि सहयोग रबदे इन्सान अग्रोटेक एवं राज्य बाग़वानी मिशन पटना द्वारा स्वीकृत संस्थान में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण केअंतिम दिन किसानो द्वारा पूछे गए मशरूम से संबंधित सारे प्रश्नो का उत्तर विषयबस्तुबीद द्वारा दिया गया । प्रशिक्षण में दरौली,गुठनी परखंड के चार जीविका समूह की २४ महिला एवम् ६ पुरुष किसानो ने भाग लिया । सभी प्रशिक्षित को कम लागत में मशरूम की अच्छी खेती के लिए १-१किलो का स्पॉन(बीज)का पॉकेट मुहैया कराया गया । जिससे वे घर जाकर मशरूम की खेती प्रारम्भ करसके।इस ट्रेनिंग का संचालन
शम्भु कुमार ज़िला कृषि पदाधिकारी (सेवनिवृत्) ने किया। मनोज सिंह एवम् विपिन कुमार -सामुदायिक समन्वयक, प्रौद्योगिकी प्रबंधक दरौली एवम् प्रशिक्षक पलेश मंडल शम्भु कुमार एवम् प्रायोगिक शम्भु मंडल, धर्मात्मा पाठक ने कराया । वही प्रशिक्षितों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण सुनील सिंह ,निदेशक,गौतम आर्मी स्कूल मोलनापुर द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन रश्मि सिंह ने किया।




Recent Comments