राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय गौरी शंकर पांडे की 11 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास बैठनीया गांव में शनिवार के दिन मनाई गई ।इस मौके पर आगरनाथ चौधरी, करुणानिधि पांडे ,अनिल पांडेय, मनोज उपाध्याय ,संदीप पाडेय, मोहम्मद कलीम उल्लाह ,शशिकांत सिंह, आदि लोगों ने श्री पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर लोगों ने बताया कि श्री पांडेय बेतिया विधानसभा क्षेत्र से तकरीबन 25 वर्षों तक विधायक रहे एवं भागवत झा आजाद के समय एक साथ तीन-तीन विभाग के मंत्री भी रहे ।उनकी सादगी अपने आप में बेमिसाल थी ।उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने पर बल दिया था ।लोगों ने कहा आज तो हमारे बीच नहीं रहे उनकी कमी हमेशा याद रहती है और उनका विचार जो था वह अनुकरणीय है।




Recent Comments