
संविधान निर्माता डॉ बी.आर. अम्बेडकर किसी वर्ग विशेष के नहीं बल्कि शोषित वर्ग के मसीहा थे : मनोज कुमार सिंह
मांझी(सारण): भारत के संविधान निर्माता डॉ बी.आर. अम्बेडकर किसी वर्ग विशेष के नही बल्कि शोषित वर्ग के मसीहा थे। उनकी जीवन शैली से सीख लेकर ब्यक्ति सफलता का शिखर पा सकता है। उक्त बातें एबीपीएस एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने मांझी चौबाह स्थान पर आयोजित अम्बेडकर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में युवा वर्ग से अपनी क्षमता व प्रतिभा को निखार कर देश व समाज हित में काम करने की अपील की।

समारोह को कन्हैया चौधरी, कृष्णा सिंह पहलवान, शैलेश यादव, समसाद अली ,ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। संचालन नागेंद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।




Recent Comments