बलिया मोड़ से विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मांझी(सारण) मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर नगर थाना क्षेत्र के जोगनिया कोठी के शमशु बताया जाता है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रही थी. इसी बीच उतर प्रदेश की तरफ से एक युवक बैग लिये आ रहा था. पुलिस को अंदेशा हुआ कि बैग के अंदर प्रतिबंधित सामग्री है. पुलिस ने रोक कर जांच की तो बैग के अंदर 15 पीस वियर बरामद की गयी. बरामद शराब की मात्रा साढ़े सात लीटर बतायी जाती है. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध नये उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.