नारायणपुर में जमीन का मापी करने गये सरकारी अमीन को खदेड़ा,नहीं हुआ मापी
तरैया(सारण)14.03.2019
थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव में सरकारी जमीन का मापी करने गये सरकारी अमीन को कब्जाधारी ने खदेड़ कर भगा दिया।जिस कारण मापी कार्य नहीं हो सका।इस सम्बंध में अंचल अमीन श्रीनिवास तिवारी ने अंचलाधिकारी को एक प्रतिवेदन दिया है।जिसमे उक्त बातों की जिक्र करते हुए पुलिस बल तैनाद करने की माँग की है।ज्ञातव्य हो कि नारायणपुर निवासी मानिकचंद महतो ने अंचल कार्यालय में मापी के लिए आवेदन दिया था।जिसके आलोक में अंचल कार्यालय से सरकारी अमीन बहाल किया गया था।जिसके आलोक में अमीन सरकारी जमीन सर्वे नम्बर 593 का मापी कर सीमांकन करने गये थे।जिसमें से 16 धुर का पर्चा बिहार सरकार द्वारा मानिकचंद महतो को मिला था।जिसके सीमांकन के लिए अमीन गये थे।किन्तु पूर्व से उक्त जमीन पर कब्जा जमाये चन्द्रमा महतो द्वारा सीमांकन कार्य नही करने दिया गया।तो अमीन वैरंग वापस लौट आये।जिसकी शिकायत अमीन ने सीओ से की है।