चांदपुरा पंचायत में दो दिवसीय निःशुल्क बिजली कनेक्शन शिविर का आयोजन

#दीपक कुमार सिंह / परसा :
परसा(सारण):प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना एव मुख्यमंत्री बिधुत सम्बन्ध निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर बिजली उपलब्ध कराने के उदेशय से प्रखंड के चांदपुरा पंचायत में दो दिवसीय निःशुल्क बिजली कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों का निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया।इस सम्बन्ध में जेई सुधांसु भूषण ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में पंचायत के बीपीएल एपीएल बिजली बिल सुधार तथा कृषि सिचाई के लिए आवेदन लिया गया।शिविर में उपस्थित बिजली कर्मियो द्वारा पंचायत के बिजली कनेक्शन से वंचित ग्रामीणों तथा बिजली बिल में गड़बड़ी को सुधार करने की जनकारी दिया।शिविर में टीकेसी जेई राजेश झा सुपवाइजर चंद्रशेखर सुहैल ईएमसी सुपरवाइजर सचिन कुमार जेएलएम उपेन्द्र शर्मा दिलीप कुमार माँझी कामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।