परसा में पोल खोल हल्ला बोल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न

#दीपक कुमार सिंह /परसा:
परसा(सारण):भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल के बिरोध में परसा दरियापुर सीपीआईएम के लोकल कमिटी द्वारा प्रखंड कार्यलय पर जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पोल खोल हल्ला बोल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान सचिव शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के पूर्व प्रति बर्ष दो करोड़ बेरोजगार युवको रोजगार देने की घोषणा किया गया था।लेकिन भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने पर प्रति बर्ष दो करोड़ को कौन कहे पुरे चार साल में दो करोड़ युवको को नौकरी नही मिल सका।भाजपा के चार साल के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत आसमान छु रही है।महगाई के कारण किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे है।शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट हो रही है।प्रधानमंत्री द्वारा जो वादा किया गया था।जिसपर आज तक पहल नही किया जा रहा है।जिसके बिरोध में सीपीआईएम के द्वारा पोल खोल हाला बोल कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की कारनामो को उजागर किया जा रहा है।कार्यक्रम को राजेन्द्र राय नग नारायण राय प्रदीप सिंह भुनेश्वर दास लोकल सचिव श्याम सुन्दर राय शम्भू चौहान बिदेशी साह आदि ने संबोधित कर अपना बिचार प्रकट किया।कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा बीडीओ को एक मांग पत्र सौपा गया।कार्यक्रम के पूर्व कार्यकर्ताओ द्वारा परसा डाक बंगला परिसर से एक रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया।कार्यक्रम में इन्द्रजीत सिंह महानंद राम धनराज राय अजय शर्मा आदि शामिल थे।कार्यक्रम कीअध्यक्षता रामेश्वर ठाकुर संचालन राजा राम शास्त्री ने किया।




Recent Comments