दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के कवलपुरा पंचायत के किशुनपुरा गांव में घोघाड़ी नदी में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। मृतक किशुनपुरा गांव निवासी लक्ष्मण राम का 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को कब्जे में ले ली। घटना के बारे में बताया गया कि गांव में ही लड़कों के साथ खेल रहा था, उसी दौरान लड़कों के साथ नहानें नदी में उतरा और गहरे पानी में डूब गया,खोजबीन शुरू हुई तों पता चला कि घोघाड़ी नदी में डूब गया है, ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर शव को निकाला गया और सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने पहले ही मौत हो जाने की बात बताई। मृतक तीन भाइयों में मझला बताया गया। वही मृत घोषित करते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।