दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के बंगरा में बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक और पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों में बाइक सवार सिउरी गांव निवासी 15 वर्षीय अतुल कुमार और पैदल जा रही महिला डुमरसन बंगरा गांव निवासी 60 वर्षीय कलावती देवी हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में बताया गया कि बाइक सवार और पैदल महिला की टक्कर हो गई।