आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर एसोसिशन ने दिया धरना

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. बिहार सरकार द्वारा राशन-किरासन की शत-प्रतिशत डिलीवरी को सुनिश्चित करने के लिए लाई गई ई-पॉस मशीन फेयर प्राइस डीलरों के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है. ई-पॉस मशीन से राशन डिलीवरी सिस्टम को जमीन पर उतारने के लिए चल रहे प्रशिक्षण के बीच फेयर प्राइस डीलरों ने विरोध और प्रदर्शन का झंडा उठा लिया है. डीलर एसोसिएशन का कहना है कि हम ई-पॉस मशीन के विरोध में नहीं हैं सरकार पारदर्शिता लाने के लिए कोई भी तकनीकी लागू कर सकती है लेकिन अनपढ़ डीलरों को इसके लिए मौका मिलना चाहिए. ई-पॉस मशीन का विरोध के साथ अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर एसोसिशन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और मांग पत्र सौंपा.
इस अवसर पर शिवनाथ पांडे, विरेंद्र गिरी, म. फारूख, नवनाथ राय, म. एकबाल, विश्वजीत सिंह, विरेंद्र चौधरी, राम विचार यादव, जयप्रकाश दूबे, अर्जुन यादव, मोहम्मद दाउद, छबीला चौधरी, मनोज कुमार, मुजाहिद हुसैन, रामजी सिंह, राजेंद्र तिवारी, रामबहादुर प्रसाद, शंभू प्रसाद, इजाज अली, मंजय कुमार, विनोद कुमार चौधरी, सुमन प्रसाद, शमशीर अहमद, समीम, बमबम पाठक, लक्ष्मण प्रसाद, विनय कुमार, भरत मांझी, मुन्ना तिवारी, दिनेश चौधरी और नारायण सिंह आदि थे.