तरैया 24.06.2020
प्रखंड के बलुआ मर्दन गाँव में घास काटने गए युवक का गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है।मृत युवक मन्शी सहनी के 26 वर्षीय पुत्र सुधीर सहनी है।युवक खेत मे घास काटने के लिए गया था तो बन्दर के खदेड़ने पर भागने लगा।भागने के क्रम में खदरा नदी के किनारे 20 फिट पानी भड़े गड्ढे में गिर गया।05 बजे के आसपास परिजन खोजबीन करने लगे।खोजबीन के क्रम में मृत युवक का एक चप्पल गड्ढे के बगल में पड़ा था तो दूसरा गड्ढे में भरे पानी मे तैर रहा था।परिजनो ने गड्ढे में खोजबीन किया तो युवक का शव बरामद किया गया।मृत युवक छह भाई-बहनो में सबसे छोटा था।वही मृत युवक मनरेगा में मजदूरी करता था।उक्त स्थल पर पुलिस ने पहुँच कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने मृत युवक के दाह संस्कार के लिए तत्काल सहायता किया। एवं आपदा विभाग से चार लाख व केंद्र सरकार से दो लाख रुपये देने की माँग किया।




Recent Comments