
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। हरिहरनाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सीपीया आम मोड़ के समीप छापेमारी कर एक मारुती आल्टो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कुल 46 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जब्त करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सीपीया आम मोड़ के पास घेराबंदी कर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मारुति ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे कुल 46 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जीतू कुमार, पिता संतोष राय, घर सबलपुर नवल टोला, थाना सोनपुर,सारण तथा सचिन कुमार, पिता ललन राय, निवासी सैदपुर, थाना दिघवारा, जिला सारण के रूप में हुई है।
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से गांजा की खरीद-बिक्री और इसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।




Recent Comments