ट्रेक्टर व ट्रॉली पुलिया में गिरी चालक की मौत
राकेश फौजदार (Edited by आज़ाद नेेब)
भरतपुर 9 मई। राजस्थान के भरतपुर में रुदाबल-रूपवास मार्ग पर रविवार देर रात ट्रेक्टर व ट्रॉली सडक से नीचे पुलिया में गिर जाने से ट्रेक्टर चालक जोतरोली निवासी राजू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौप दिया। सहायक उपनिरीक्षक रामस्वरूप अंधाना ने बताया कि मृतक के भाई संजय जाट ने दर्जकराये मामले में कहा है कि राजू रविवार रात्रि ट्रेक्टर-टॉली में पत्थर भरकर भरतपुर जा रहा था लेकिन गांव घाटा के निकट एक यूपी नंबर के ट्रेक्टर ने उसे कट मार दिया जिससे ट्रेक्टर व ट्रॉली सडक से नीचे पुलिया में गिर गई। इस हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई।