लकड़ी नबीगंज. नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के किसुनपुरा गांव निवासी लक्ष्मी सिंह का पुत्र रविंद्र कुमार सिंह उर्फ दीवाना चंपारण की रमना बॉस पर खलासी के रूप में काम कर रहा था. इसी क्रम में गत दो जनवरी को बनियापुर से मलमलिया के तरफ आने के क्रम में किसी ने धक्का दे दिया. जिससे वह गाड़ी से गिर कर घायल हो गया. लोगों ने आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में आखिरकार दम तोड़ दिया. उसका शव जैसे ही किशुनपुरा गांव में पहुंचा कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे मुखिया फिरोज आलम, सरपंच विनोद सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, पाल सिंह ने परिजनों को सांत्वना दिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.