तरैया।23.04.2020
प्रखण्ड में 2063 राशनकार्ड आधार से लिंक नहीं है।जिसे पूरा करने के लिए प्रखण्ड स्तर पर आनन-फानन में कार्य शुरू कर दिया गया है।बीडीओ राकेश कुमार एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखण्ड के डीलर,किसान सलाहकार,ग्रामीण आवास सहायक,विकास मित्र,रोजगार सेवक एवं ग्राम कचहरी सचिव के साथ बैठक कर पंचायतवार ऐसे राशनकार्ड धारियों की सूचि सौपते हुए।24 घंटे के अंदर सभी लाभुकों का आधार नम्बर,खाता संख्या और मोबाईल नम्बर लेकर कार्यालय को सौपने का निर्देश दिया है।ज्ञातव्य हो कि लॉक डाउन अवधि में कोरोना राहत राशि प्रति परिवार एक-एक हजार रुपये राशनकार्ड धारियों के बैंक खाता में भेजना है।जिसके लिए लाभुक का बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए और वह आधार राशनकार्ड से लिंक होना चाहिए।सभी राशनकार्डधारी तक एक-एक हजार रुपये पहुँचाने के लिए राशनकार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है।




Recent Comments